उत्तर प्रदेश के उन युवाओ का इंतज़ार खत्म जो सरकारी नौकरी के इंतज़ार में बैठे थे और परीक्षा के कैलेंडर का इंतज़ार कर रहें थे. अब वर्ष 2022 में होने वाली परीक्षाओं का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है. प्रदेश के इक्छुक युवा अब इस कैलेंडर के माध्यम से राज्य में कब सरकारी नौकरियां के लिए भर्ती निकलेगी इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं.
UPPSC Exam Calendar 2022-23
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किये गए वार्षिक कैलेंडर के अनुसार मार्च 2022 से कई भर्तियां निकलनी शुरू हो जाएगी. वही आपको बता दें कि UPPSC Exam Calendar 2022-23 के लिए इक्छुक लोगों की आवेदन करने की प्रक्रिया 5 मार्च 2022 से शुरू हो जाएगी. UPPSC Exam Calendar देखने के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें ( uppsc.up.nic.in ).

जानिए UPPSC Exam Calendar 2022-23 को डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं. ( uppsc.up.nic.in ).
- अब होम पेज में यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर/शेड्यूल 2022 के लिंक पर क्लिक कर दें.
- इस पर क्लिक करने के बाद अब UPPSC Exam Calendar 2022-23 की सभी तारीखों की जानकारी दिखाई देगी.
- अब आपको एक पीडीएफ फाइल में ओपन करने के बाद इसे आप यहाँ से डाउनलोड भी कर सकते हैं.
Uttar Pradesh PSC Exam Calendar 2022-23
- 05 मार्च 2022- प्रोग्रामर ग्रेड-2/ कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी/प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा 2021 के अंतर्गत कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा
- 05 मार्च 2022- प्रोग्रामर ग्रेड-2/ कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी/प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा 2021 के अंतर्गत प्रोग्रामर ग्रेड-2 परीक्षा
- 13 मार्च 2022- प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा- 2020
- 15 मार्च 2022-असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय डिग्री कॉलेज (स्क्रीनिंग परीक्षा)-2020
- 22 मार्च 2022- प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 (शेष विषय)
- 23 मार्च 2022- सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2021 मुख्य परीक्षा
- 03 अप्रैल 2022 – सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) सेवा 2021
- (मुख्य परीक्षा)
- 10 अप्रैल 2022- स्टाफ नर्स (पुरुष) प्रारंभिक परीक्षा 2017 (पुर्नविज्ञापित-2022)
- 17 अप्रैल 2022- सम्मिलित राज्य अभियंत्रक सेवा (सामान्य/विशेष चयन) 2021 परीक्षा
- 24 अप्रैल 2022- समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2021 (सामान्य/विशेष चयन) मुख्य परीक्षा
- 01 मई 2022- प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय 2021 मुख्य परीक्षा
- 15 मई 2022-पशु चिकित्सा अधिकारी 2020 स्क्रीनिंग परीक्षा
- 25 मई 2022- प्रोग्रामर ग्रेड-2/ कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी/प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा 2021 के अंतर्गत प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा
- 12 जून 2022- सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2022 प्रारंभिक परीक्षा तथा सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) सेवा 2022 प्रारंभिक परीक्षा
- 24 जुलाई 2022- स्टाफ नर्स (पुरुष) मुख्य परीक्षा 2017
- 31 जुलाई 2022- चिकित्सा अधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं-2021 सेवाएं
- 14 अगस्त 2022– प्रवक्ता होम्योपैथिक 2020 स्क्रीनिंग परीक्षा
- 28 अगस्त 2022– सहायक रेडियो अधिकारी 2018 स्क्रीनिंग परीक्षा
- 27 सितंबर 2022- सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2022 मुख्य परीक्षा
Official Website | Click Here |
DRDO Homepage | Click Here |